शिक्षिका पर बच्ची से मारपीट का आरोप
तोपदड़ाअंबाबाड़ी स्थित वीर मनोविकास निकेतन की संचालिका पर बच्ची के साथ मारपीट के आरोप में परिजनों ने क्लाक टावर थाने में शिकायत की है। इस बारे में निकेतन संचालिका ने आरोप को निराधार बताया है। जानकारी के अनुसार बिहारी गंज निवासी बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि स्कूल संचालिका किरण ने बच्ची के साथ मारपीट की। इस बारे में किरण का कहना है कि बच्चे आपस में ही झगड़ रहे थे, उन्होंने बच्ची से मारपीट नहीं की थी।