पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"आत्मरक्षा योगासन को दिनचर्या में शामिल करें\'

\"आत्मरक्षा योगासन को दिनचर्या में शामिल करें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| युवाविकास केंद्र आैर अजयमेरू सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में जीजीसीए में आयोजित सात दिवसीय सेल्फ डिफेंस योगा कैंप का बुधवार को समापन हुआ। एएसपी ग्रामीण सतीश चंद जांगिड़ आैर उप अधीक्षक यातायात अदिति कांवट समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर योगासन आत्मरक्षा प्रशिक्षक डॉ. यतींद्र शास्त्री के निर्देशन में छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक का प्रदर्शन किया। श्वेता आर्य के दल ने जूडो कराटे की प्रस्तुति दी। दल ने थ्री स्टाइल, डबल अटैक, ट्रिपल अटैक, ईगल पंच, शेर प्रहार, सर्प प्रहार आैर अर्ध मुष्ठि प्रहार का जबरदस्त प्रदर्शन किया। आत्मरक्षा, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार की बेहतरीन प्रस्तुति दी। एएसपी सतीश चंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जो लाभ प्राप्त किया है उसे समाज आैर परिवार में फैलाएं। उप अधीक्षक ने कहा कि छात्राओं को हर काम आत्मविश्वास से करना चाहिए। डॉ. शास्त्री ने दिनचर्या में योगासन आैर आत्मरक्षा को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रेनू शर्मा ने की। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा संजू विश्नोई, श्वेता शेखावत, कविता शेखावत, खुशबू सिंह आैर हिमानी उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

केैंप में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करतीं छात्राएं।