मानव शृंखला बनाकर जागरूक किया
अजमेर| विश्वमानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को रेलवे कर्मियों ने मानव शृंखला बनाकर अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से यह आयोजन किया गया। यूनियन की लोको कारखाना शाखा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जगदीश सिंह की अगुवाई में जीसीए कॉलेज चौराहे पर मानव शृंखला बनाई। लोगों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, नीरज गुप्ता, सुभाष डोई, अशोक चौहान, नवीन वर्मा आिद मौजूद थे।