- Hindi News
- सरकार की पहली वर्षगांठ पर 5 हजार भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर
सरकार की पहली वर्षगांठ पर 5 हजार भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर
अजमेर|प्रदेश कीवसुंधरा सरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जन सम्मेलन में भाजपा के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके तहत बुधवार को जिलाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
यादव ने बताया कि अजमेर शहर से बूथ मंडल स्तरीय कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि देश प्रदेश में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है उसी के अनुरूप सरकार अपने इस समारोह में भी सबको भागीदार बना रही है। इस समारोह के जिला प्रभारी शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार का एक वर्ष पूरा होने समारोह को लेकर आमजन में उत्साह है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि समारोह को लेकर संगठन के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बैठक को अजमेर दक्षिण के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शेखावत तथा अजमेर उत्तर के प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा सदस्यता अभियान की नवनियुक्त शहर जिला प्रभारी उर्मिला आर्य का मंत्री वासुदेव देवनानी अनिता भदेल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में हरीश झामनानी, धर्मेश जैन, भागीरथ जोशी, सरोज जाटव, जयकिशन पारवानी, रवींद्र जसोरिया, कंवल प्रकाश किशनानी, विनीता जैमन, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, नरपतसिंह, रमेश सोनी, देवेंद्र सिंह, अमित भंसाली, डॉ. कमला गोखरू, कमला जिरोता, हीरालाल जीनगर, दयाराम सवासिया, फरहान सागर, शरद गोयल,सहित जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे।
बैठक में राज्यस्तरीय जनसम्मेलन के बारे में चर्चा करते भाजपाई।