जल्द मिलेगी बाइपास सर्जरी की सुविधा
राजस्थानमेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक बुधवार को सोसायटी के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जेएलएन अस्पताल की कार्डियोथोरेसिक यूनिट में पीपीपी मोड पर बाइपास सर्जरी की सुविधा का प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द ही यह सुविधा जेएलएन अस्पताल में मरीजों को मिलने लगेगी।
भटनागर ने कहा कि अस्पताल के वार्डों को सामाजिक सहभागिता के तहत गोद देकर रोगियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेएलएन अस्पताल के 46 वार्डों में से 3 को गोद दिया गया है, जबकि जनाना अस्पताल की 4 यूनिट मेें से कोई वार्ड गोद नहीं दिया गया। यदि अस्पतालों में व्यवस्थाओं के साथ विकास कार्यों की गति को अनवरत बनाए रखना है तो सामाजिक सहभागिता के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं आदि का सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में नया सिस्टम लागू करते हुए उसे बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है।
अस्पतालमें होगी बाइपास सर्जरी : आरएमआरएसके उपाध्यक्ष जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक यूनिट में बाइपास सर्जरी की सुविधा पीपीपी मोड पर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके तहत यहां रोगी एक तिहाई से कम खर्च पर मात्र 75 हजार रुपए में बाइपास सर्जरी करवा सकेंगे, जबकि इस पर कुल खर्च ढाई से तीन लाख रुपए तक आता है। सर्जन डॉ सैफी एवं डॉ. नसीम की सेवाएं लेना प्रस्तावित है। डॉ. भटनागर ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि बाइपास सर्जरी की बीपीएल रोगियों को निशुल्क सेवा मिलेगी एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी लगभग 45 हजार की सहायता का प्रावधान है।
माली,ड्राइवर पैरामेडिकल की मिली स्वीकृति : अस्पतालअधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा ने गत बैठक की अनुपालना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अस्थि रोग आपातकालीन विभाग की लिफ्ट की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। अरावली पैथ लैब परिसर खाली करवा लिया गया है। उन्होंने अस्पताल में माली, ड्राइवर पैरामेडिकल स्टाफ रखने की मांग प्रस्तुत की। जिस पर डॉ. भटनागर ने अस्पताल में 2 माली, 2 ड्राइवर 20 पैरामेडिकल स्टाफ रखने की सहमति प्रदान की। वहीं जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ कांति यादव ने जनाना अस्पताल