पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्कर में जुटेंगे देशभर के नेत्ररोग विशेषज्ञ

पुष्कर में जुटेंगे देशभर के नेत्ररोग विशेषज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| आप्थोमोलोजिकलसोसायटी एवं स्ट्रब्समस एंड पीडियाट्रिक ऑप्थोमोलोजी सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पुष्कर के निकट अनंता रिसोर्ट में दो दिवसीय वार्षिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. एलके नेपालिया ने पत्रकारों को बताया कि 13 14 दिसंबर को आयोजित सेमिनार में देशभर के जाने-माने नेत्ररोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सेमिनार में बच्चों में भेंगापन, काला पानी, मोतियाबिंद, पर्दे की बीमारी पर नवीनतम तकनीक से उपचार के बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। संयोजन कमेटी के सचिव डॉ. राकेश पोरवाल ने बताया कि सेमिनार में प्रमुख रूप से डॉ. टीएस सुरेंद्रन, डॉ. एस खोखर, डॉ. सुभाष डडिया, डॉ. योगेश शुक्ला, डॉ. रेनू ग्रोवर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहेंगे।