पालरिया प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित
अजमेर|हैदराबाद मेंअंतरराष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग एंड फोटोग्राम्मेटी सोसायटी की आेर से आयोजित मिड टर्म टेक्निकल कॉन्फ्रेंस में एमडीएस यूनिवर्सिटी के रिमोट सेंसिंग एंड जिओइन्फॉर्मेटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. एस पालरिया प्रेसिडेंट एप्रेसिएशन मेडल से सम्मानित किया गया। प्रो. पालरिया को यह सम्मान इंटरनेशनल रिमोट सेंसिंग एंड फोटोग्राम्मेटी सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. चैन चुंग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिल्ली के सचिव डॉ. शैलेष नायक इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक किरण कुमार ने प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. पालरिया ने डोमोटिक्स के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है।