पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस अध्यक्षों का किया सम्मान

लायंस अध्यक्षों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| लायंसक्लब अजमेर द्वारा क्लब के पूर्व अध्यक्षों को सम्मान समारोह लायंस भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 323 के मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन लायन गोविंद शर्मा थे। शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी लायंस को ऐसा काेई स्थाई कार्य करना चाहिए, जिससे आमजन को लाभ मिले। क्लब सचिव लायन कमलेश कुमार इनाणी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर के स्थापना के बाद से आज तक अध्यक्ष पद पर आसीन रहे सभी लायन अध्यक्षों का सम्मान माला पहनाकर स्मृति चिन्ह दिया गया। समारोह में 30 पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजक उपाध्यक्ष लायन हेमंत जैन ने किया। अध्यक्ष लायन डॉ. अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।