पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर शुरू

ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| श्रीनर्मदेश्वर संन्यास आश्रम तथा राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले 20 दिवसीय निशुल्क ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश जैन अध्यक्ष सर्वधर्म मैत्री संघ थे। इस अवसर पर जैन ने कहा कि ज्योतिष एक अध्यात्म तथा अपरा विद्या है। परंतु दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने इसे व्यवसाय का जरिया बना लिया है, जो निंदनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य रामचंद्र शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष विद्या 40 लाख ऋषियों की सतत तपस्या का परिणाम है। महान ऋषियों ने ज्योतिष को सांसारिक भौतिक फलार्थों की कालगणना के क्रम में हमें विरासत में दिया। संन्यास आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शिव ज्योतिषानंद ने कोलंबो विश्वविद्यालय द्वारा असहाय बच्चों की सेवार्थ संत कृष्णानंद को डाक्टरेट की उपाधि देने पर बधाई दी। मंच संचालन आचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में देवाचार्य राघव मिश्र पं. गोविंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।