रक्तदान शिविर 15 को
अजमेर| वशिष्ठएकेडमी आैर एकेएस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जेएलएन अस्पताल के ब्लडबैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वशिष्ठ एकेडमी के अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर दिवंगत आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। सभी खेल प्रेमियों से शिविर में हिस्सा लेकर ह्यूज को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया गया है।