पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर डेयरी की समितियों का होगा आधुनिकीकरण

अजमेर डेयरी की समितियों का होगा आधुनिकीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेरजिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संचालक मंडल की बुधवार को सौवीं बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि डेयरी की जिले में स्थित सभी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का 2 साल में आधुनिकीकरण एवं कम्प्यूटराइजेशन किया जाएगा। इस काम पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। चौधरी ने बताया कि नेशनल डेयरी प्लान के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का आधुनिकीकरण करने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। जिले में डेयरी की 700 समितियां स्थापित है, इनमें से 300 से अधिक का कम्प्यूटराइजेशन किया जा चुका है। 100 समितियों में दूध को ठंडा रखने के लिए बल्क मिल्क कूलर लगाए जाएंगे। 200 समितियों पर ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट लगाई जाएगी तथा 200 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों पर लेक्टो स्केल लगाए जाएंगे। जिससे दूध की फेट आदि नापी जा सकेगी।

चौधरी ने बताया कि अजमेर डेयरी द्वारा प्राइवेट दूध का संकलन नहीं किया जाएगा। समितियों पर डेयरी के पंजीकृत दुग्ध उत्पादकों का ही दूध लिया जाएगा।