पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म से ही सभी को मिलता है मानवाधिकार

जन्म से ही सभी को मिलता है मानवाधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|मानवाधिकार दिवसके मौके पर राजकीय विधि महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र की आेर से \\\"मानव, मानवता एवं मानवाधिकार\\\' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. डीके सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार एक ऐसा अधिकार है जो जन्म से ही हर मनुष्य को प्राप्त होता है। इस मौके पर व्याख्याता आरसी मीणा ने विद्यार्थियों को मानव अधिकारों के महत्व को समझाया। व्याख्याता आशीष वर्मा आैर कामिनी रारिया ने मानवाधिकारों की जानकारी दी। संगोष्ठी के दौरान बेहतर वक्ता के तौर पर सरला शर्मा को प्रथम, मोनू कंवर खंगारोत को द्वितीय आैर चेतना चौहान को तृतीय चुना गया।