पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर जिले में बिजली चोरी के 91 मामले दर्ज

नागौर जिले में बिजली चोरी के 91 मामले दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग की ओर से नागौर जिले में चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान में 91 मामले दर्ज किए गए हैं। बिजली चाेरों पर 18.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियान अभी जारी है। एमडी बी. राणावत के निर्देशानुसार विशेष चैकिंग एवं बिजली चोरी अभियान की शुरुआत बुधवार से हो गई थी।

शुक्रवार को भी विजिलेंस की 4 टीमों ने कार्रवाई की। इन टीमों ने नागौर जिले के रियां, डेगाना, थांवला, मकराना, कुचामन चितावा क्षेत्र में कनेक्शन जांचे और 91 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चाेरों पर 18.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी में काम आने वाली केबल मीटर समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। साथ ही बिजली चोरी के तरीकों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी बतौर साक्ष्य की गई।

बिजली चोरी रोकने के लिए तीन दिन से चल रहे अभियान में अब तक 91 मामले दर्ज किए गए हैं। बिजली चोरों पर 18.50 लाख रुपए का जुर्माना भी तय किया गया है। जुर्माना जमा नहीं करवाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। -राममूर्ति जोशी, एएसपी विजिलेंस विंग, अजमेर डिस्कॉम