- Hindi News
- फायरिंग के आरोपी ने इस्तगासा पेश किया, पीड़ित पर मुकदमा दर्ज
फायरिंग के आरोपी ने इस्तगासा पेश किया, पीड़ित पर मुकदमा दर्ज
अजमेर| देहलीगेट शनि मंदिर के निकट 2 सितंबर को कोटा के आदतन अपराधियों के बीच फायरिंग मामले में आरोपी विकास ने वारदात में जख्मी अश्विनी शर्मा पर आरोप लगाया है कि पहले अश्विनी ने उस पर फायर किया था। बाद में बचाव में उसने फायर किए। विकास ने अदालत में इस्तगासा पेश किया था। गंज थाना पुलिस ने अश्विनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंज थाना प्रभारी करण सिंह के अनुसार 2 सितंबर की दोपहर कोटा के अपराधियों के बीच गोलीबारी की घटना में अश्विनी शर्मा जख्मी हुआ था।
विवाहिताने की सुरक्षा की गुहार
अजमेर| एकतानगर गुलाबबाड़ी निवासी विवाहिता ने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन देकर अपने माता-पिता और परिजनों की सुरक्षा के लिए गुहार की है। अनुष्का वर्मा प|ी गौरव निर्वाण ने ज्ञापन में बताया है कि उसने प्रेम विवाह किया है। इससे नाराज परिजन उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने अलवर गेट थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।