घर के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी
रामगंजथाना क्षेत्र गोविंद नगर में गुरुवार रात शातिर चोरों ने मकान के बाहर खड़ी कार के चारों पहियों के टायर निकाल लिए। पुलिस के अनुसार गोविन्द नगर काली माता मंदिर के पास रहने वाले दीपक शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा ने शिकायत दी है कि उसने अपनी कार मकान के बाहर खड़ी की थी। सुबह कार के चारों टायर गायब मिले। दीपक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
झुलसी महिला ने दम तोड़ा
लोंगियामोहल्ले में गत दिनों संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी महिला की शुक्रवार को जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका लोंगिया मोहल्ला निवासी सीता (35) प|ी राजू 9 सितंबर को आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। पुलिस ने सीता के शव का पोस्टमार्टम कराया है।