पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर में आग से हड़कंप, हादसा टला

गैस सिलेंडर में आग से हड़कंप, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी।
अजमेर. रामगंज थाना इलाके में यूआईटी कॉलोनी पृथ्वीराज नगर में मकान की रसोई में शुक्रवार सुबह नया गैस सिलेंडर लगाते ही भभक गया। सिलेंडर में आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस बीच करीब 20 मिनट तक इलाके के लोग भयभीत रहे। पुलिस के अनुसार पृथ्वीराज नगर निवासी गोपाल सिंह के मकान में शुक्रवार सुबह सिलेंडर से गैस लीकेज के कारण आग लग गई। गोपाल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह ही नया गैस सिलेंडर लाया था। रेगुलेटर ऑन करते ही सिलेंडर में आग लग गई। वह और उसके परिजन मकान से बाहर निकल गए।

लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर फटने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।