पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह से पानी नहीं, एईएन को पहनाईं चूड़ियां

छह माह से पानी नहीं, एईएन को पहनाईं चूड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलापूर्ति समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने सहायक अभियंता को पहनाईं चूड़ियां।
अजमेर. धोलाभाटा क्षेत्र में पिछले छह माह से पानी की सप्लाई होने से परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग के अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी स्थित दफ्तर पहुंच कर विरोध जताते हुए एईएन को चूड़ियां पहना दी।

धोलाभाटा एकता विहार कॉलोनी क्षेत्र में पिछले छह माह से जलापूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कलेक्टर से एक्सईएन तक सभी संबंधित पक्षों को शिकायत देने के बावजूद आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों को पानी टैंकर से मंगाना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एईएन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तंग क्षेत्रवासी पार्षद यशोदानंदन कॉलोनी के अध्यक्ष पन्नालाल की अगुवाई में सुबह 10.15 बजे अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी स्थित जलदाय विभाग के दफ्तर पहुंच गए। दफ्तर खुलने का समय हो जाने के बावजूद वहां अधिकारी नहीं थे। एईएन रामस्वरूप निमेल 11.30 बजे वहां पहुंचे।
क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या बताई तो उन्होंने डांट-फटकार शुरू कर दी। इस पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल महिलाएं नाराज हो गईं। उन्होंने एईएन को खरी-खोटी सुनाई विरोध स्वरूप चूड़ियां भेंट की। एईएन का काफी समय तक घेराव भी किया गया। घेराव करने वालों में दिलीप टांक, धर्मेंद्र, ओम प्रकाश राजकुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।