पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब्दुलपुर में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

अब्दुलपुर में फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुरसैंपऊ। कंचनपुरथानांतर्गत अब्दुलपुर गांव में शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग में बबलू पुत्र अजमेर ठाकुर की मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे गांव में छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर मौजूद लोग विवाद की जड़ चुनावी रंजिश बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के मुताबिक अब्दुलपुर गांव में भगवती सरपंच और कमल सिंह के बीच वर्षों से रंजिश चली रही है। पिछली पंचायत चुनाव में यह रंजिश और बढ़ गई। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। तभी एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूसरे पक्ष के बबलू पुत्र अजमेर ठाकुर (32) को लग गई। गोली बबलू के सीने के नीचे लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दूसरा पक्ष गांव छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले की जांच आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।