अजमेर. शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शिक्षा अधिकारियों की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया जारी है। जनवरी 2015 तक 142 जिला शिक्षाधिकारी उपलब्ध हो जाएंगे। इसी तरह अप्रैल-2015 तक शिक्षा उप निदेशक भी विभाग को मिल जाएंगे।
देवनानी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रीट का आयोजन जल्दी हो सकता है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में स्टेट ओपन परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए इसके संकेत दिए। सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए एक ही परीक्षा का वादा किया था।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए एक ही परीक्षा का वादा किया था। शिक्षक भर्ती के लिए रीटा परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा। सरकार शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार कर रही है। प्रदेश के ढाई हजार स्कूलों में कक्षा कक्ष एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 944 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। यह निर्माण कार्य मार्च 2015 तक पूरे हो जाएंगे।
जल्द होगी पदोन्नति
देवनानी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से तृतीय से द्वितीय श्रेणी अध्यापक पदों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही 10 हजार 500 पदोन्नत शिक्षक विभाग को मिल जाएंगे। इसी तरह 5 हजार व्याख्याता भी पदोन्नति से मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती से भी 9 हजार 500 शिक्षक विभाग को मिलेंगे। इस प्रकार विभाग में रिक्त पद भर लिए जाएंगे। देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के रुके परिणाम जारी कराने के लिए प्रय|शील है।
आठवीं वैकल्पिक बोर्ड में 10 लाख से अधिक पंजीयन
स्कूल स्तर पर शिक्षा में गुणवक्ता बढ़ाने के लिए आंतरिक मूल्यांकन तथा आठवीं कक्षा में वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का विकल्प दिया गया है। इस वर्ष आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के लिए 10 लाख 11 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन की भी कवायद जारी है। वर्ष 2015 तक प्रदेश का एक भी विद्यालय शौचालय विहीन नहीं रहेगा। इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार एवं कॉरपोरेट जगत के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं।
मॉडल विद्यालय में सीबीएसई की होगी पढ़ाई
देवनानी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक मॉडल विद्यालय बनाय