पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर पहुंचे अमेरिकी दूतावास के अधिकारी

अजमेर पहुंचे अमेरिकी दूतावास के अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को लेकर अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि एवं काउंसलर फॉर कॉमर्शियल ऑफिसर डिलन बनर्जी शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर से मुलाकात की। दूतावास के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य में पूरा सहयोग किया जाएगा।
बनर्जी ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी चर्चा की। डॉ. भटनागर ने बताया कि अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध शहर है और हर दृष्टि से स्मार्ट सिटी बनने के काबिल है।
डॉ. भटनागर ने बताया कि योजना के तहत यातायात, पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा एवं आईटी के विकास की योजना बनाई जा रही है। शहर के विभिन्न संगठन और सरकारी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ काम कर रहे हैं। प्रतिनिधि स्मार्ट सिटी के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना से प्रभावित हुए। उन्होंने कार्ययोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। अाईजी अमृत कलश, एसपी महेंद्र चौधरी, नगर निगम सीईओ सीआर मीणा, एडीए आयुक्त स्नेहलता पंवार, एडीएम सिटी हरफूल सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक आज : अजमेर स्मार्ट सिटी योजना के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार सुबह 11 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय में डॉ. धर्मेंद्र भटनागर की अध्यक्षता में बैठक होगी।