पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में शुक्रवार को दिन में चल रही सर्द हवाओं से एक मां ने अपने बच्चे को इस तरह बचाया।
अजमेर. मौसम में शुक्रवार को शीतलहर का असर रहा। सर्द हवाओं ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कमजोर रहा। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में रहे। सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही। आनासागर झील और पहाड़ साफ नजर नहीं रहे थे। सुबह 11 बजे तक धुंध का हल्का असर दिखाई दिया। दिन में धूप भी बेअसर रही।

तापमान बढ़ने के बाद भी सर्दी : न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद भी मौसम में सर्दी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री तक की गिरावट रही। गुरुवार को 24.8 डिग्री रहने वाला तापमान शुक्रवार को 22 डिग्री पहुंच गया। इस महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को सुबह की आर्द्रता 29 और शाम की आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। शहर में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। पुष्कर कस्बे में शुक्रवार को दिनभर शीतलहर चली। इसके साथ ही सर्दी का असर दिखने लगा है।