- Hindi News
- हार के बाद भी सबक नहीं, प्रदर्शन में एकजुट नहीं
हार के बाद भी सबक नहीं, प्रदर्शन में एकजुट नहीं
जनता से छलावा कर रही सरकार
कांग्रेसके पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर सरकार की आलोचना की है। डॉ. बाहेती ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे जनता से किए, उन पर सरकार खरी नहीं उतरी है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति इतनी लचर है कि वृद्धावस्था, विधवा विकलांग पेंशन महिनों से नहीं मिली है।
डॉ. बाहेती ने कहा कि वसुंधरा सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सही तरह से नहीं चला पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्वच्छता अभियान के नाम पर नगर निगम अजमेर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को ही निरस्त कर दिया। भाजपा ने एक साल के कार्यकाल में अजमेर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। यहां की जनता पानी के लिए तरस रही है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ ही नहीं है।
कलेक्ट्रेट के सामने शुक्रवार को भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को िवफल बताकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
भास्कर न्यूज| अजमेर
लोकसभाऔर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद स्थानीय निकाय के चुनाव में भी कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद भी कांग्रेसियों ने सबक नहीं लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी, लेकिन इस बीच आम कांग्रेसजन के बैनर तले करीब 25 कांग्रेसियों ने शुक्रवार को ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। भाजपा की वसुंधरा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
आम कांग्रेसजन के बैनर तले शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश गर्ग गुलाम मुस्तफा के नेतृत्व में दो दर्जन कांग्रेसी डाकबंगले से जुलूस के रूप में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वसुंधरा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक बिंदल, प्रेमराज सोलंकी नरेन्द्र शेखावत, पूर्व प्रवक्ता महेश ओझा, पूर्व मनोनीत पार्षद महेंद्र तंवर, कमल गंगवाल, राजकुमार गर्ग अशोक सुकरिया समेत अन्य कांग्रेसी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान गर्ग ने कहा कि सरकार को वादे के मुताबिक एक वर्ष के कार्यकाल में 15 लाख में से 3 लाख नियुक्तियां देनी थी, लेक