कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू
अजमेर|विश्व हिंदूपरिषद अजयमेरू महानगर की ओर से विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत शुक्रवार से आजाद पार्क में संगीतमय राम कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे सीताराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कथा वाचक दिव्य मुरारी बापू बग्गी में विराजमान थे। यात्रा आजाद पार्क पहुंची।
कथा वाचक दिव्य मोरारी बापू ने भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद रामचरित मानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र का सुंदर वर्णन किया। संत श्री ने गुरु महिमा एवं गुरु शिष्य परंपरा का वर्णन करते हुए प्राचीन गुरुकुल पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला पूजन यजमान करण सिंह जी जोधा ने किया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आनंद अरोड़ा, महामंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, उपाध्यक्ष, सरदारमल जैन, अशोक मेघवाल, बजरंग दल के संयोजक लेखराज सिंह दुर्गावाहिनी की अल्का गौड़, शक्ति जैन, भारती श्रीवास्तव, सर्वेश्वर अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल तथा पूर्व पार्षद अशोक राठी, ओमप्रकाश सोमानी आदि मौजूद थे। आगामी 21 दिसंबर को दोपहर 1.15 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा।
आजाद पार्क में संगीतमय रामकथा शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा।