- Hindi News
- विधिक जागरूकता के लिए गांवों में जाएगी मोबाइल वैन
विधिक जागरूकता के लिए गांवों में जाएगी मोबाइल वैन
अजमेर|राजस्थान राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के गांव, ढाणियों में विधिक जागरूकता के मद्देनजर मोबाइल वैन का संचालन कर पेम्फलेट्स वितरण लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र पुरोहित के अनुसार जिले में 13 दिसंबर से 5 जनवरी तक मोबाइल वैन विभिन्न स्थानों पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 14 दिसंबर को पुष्कर, 15 से 17 दिसंबर तक नसीराबाद, 18 से 20 दिसंबर तक किशनगढ़, 21 से 22 दिसंबर तक सरवाड़ तक, 23 से 25 दिसंबर तक केकड़ी, 26 से 27 दिसंबर तक बिजयनगर, 28 से 30 दिसंबर तक ब्यावर में , 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक अजमेर मुख्यालय पर मोबाइल वैन रहेगी। पुरोहित ने बताया कि वैन में पैरा लीगल वॉलंटियर एवं प्राधिकरण के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। विधिक जागरूकता के मद्देनजर फिल्म भी दिखाई जाएगी।