पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हृदय रोग रक्तचाप जांच शिविर कल

हृदय रोग रक्तचाप जांच शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|पारस वेलफेयरसंस्थान रंगनाथ वेणुगोपाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुष्कर के पुराने रंगजी मंदिर में रविवार को पांचवां निशुल्क हृदय रोग, डायबिटीज रक्तचाप जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजक संस्थान के अध्यक्ष ईश्वर डीडवानिया ने बताया कि डाॅ. गोकुलचंद डीडवानिया की स्मृति में आयोजित इस शिविर में अमेरिका के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रकाश डीडवानिया, अजमेर जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ. माधव गोपाल अग्रवाल, डाॅ. विवेक माथुर, डाॅ. जवाहर गार्गिया आदि वरिष्ठ चिकित्सक सेवाएं देंगे। सचिव सत्यनारायण पालड़ीवाल ने बताया कि चिकित्सक जांच के बाद रोगियों को उपचार के लिए परामर्श देंगे।