पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

तकनीकी कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर डिस्कॉमके अजमेर जिला वृत्त के सी और डी श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों का सुरक्षा, दुर्घटना निवारण एवं आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से हाथी भाटा पावर हाउस में शुरू हुआ। अजमेर जिला वृत्त के अधीक्षण अभियंता एसएन चावला ने शुभारंभ किया तथा साथ ही उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कार्य के दौरान सुरक्षापूर्वक कार्य करते हुए अपने साथियों के प्रति भी सुरक्षा बरतने के बारे में बताया। उदघाटन सत्र में फीडर मैनेजर केके बैरवा, कार्मिक अधिकारी मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे। पहले सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक्स ऑफ इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रिसिटी पैरामीटर्स के विषय में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में एसके गुप्ता, सहायक अभियंता (एचटीएम-प्रथम) ने प्रशिक्षणार्थियों को सुरक्षा एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के विषय में जानकारी दी तथा 33/11 केवी जीएसएस का भ्रमण कराया।