शरद क्राफ्ट मेले का शुभारंभ
अजमेर|जिला उद्योगकेंद्र एवं जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को वैशाली नगर स्थित अरबन हाॅट बाजार में शरद क्राफ्ट मेला-2014 का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक वाईएन माथुर तथा रीको के उप महाप्रबंधक डीपी जाटव ने किया। मेले में कश्मीरी शॉल, मार्बल हैंडीक्राफ्ट, लकड़ी के खिलौने, लेदर आइटम, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, नमकीन, परफ्यूम, मार्बल, स्लेरी आइटम, आरी-तारी क्रॉकरी आइटम समेत अन्य घरेलू उत्पाद उपलब्ध हैं। मेले में करीब 50 स्टाॅल लगाई गई हैं। मेला 18 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। मेले में खाने-पीने की विभिन्न स्टॉल भी लगाई गई हैं।