पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानीय निकाय सचिव अजमेर नगर निगम से जवाब मांगा

स्थानीय निकाय सचिव अजमेर नगर निगम से जवाब मांगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाइकर्मियों की भर्ती रद्द करने का मामला

कंचनपुरहाईकोर्ट ने अजमेर नगर निगम में 498 चयनित सफाईकर्मियों की भर्ती रद्द करने को चुनौती देने के मामले में स्थानीय निकाय सचिव अजमेर नगर निगम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

न्यायाधीश बेला एम.त्रिवेदी ने यह अंतरिम आदेश महेन्द्र संगत 97 अन्य की याचिका पर दिया। अधिवक्ता विमल चौधरी ने बताया कि निगम में 498 सफाईकर्मियों की भर्ती निकाली। बाद में 25 मई 2012 के आदेश से पदों को 756 कर दिया। निगम ने 2 अक्टूबर 2013 को शारीरिक दक्षता साक्षात्कार के बाद 498 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। बाद में भर्ती में अनियमितता की शिकायत हुई जिस पर जांच कर 182 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की मंजूरी दे दी। लेकिन 30 सितंबर 2014 को भर्ती को बिना किसी कारण रद्द कर दिया। इस कार्रवाई को चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।