- Hindi News
- शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता में रानू कंडारा प्रथम
शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता में रानू कंडारा प्रथम
जीजीसीए में सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन आज
भास्करन्यूज |अजमेर
सांस्कृतिकमंच की आेर से राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुक्रवार को शास्त्रीय एकल गीत, समूह गीत आैर शास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि एकल शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता में रानू कंडारा प्रथम, प्रेमकंवर द्वितीय आैर आरती जांगिड़ तृतीय रहीं। समूह गान में अनमोल एंड ग्रुप प्रथम, श्वेता आर्य एंड ग्रुप द्वितीय आैर रानू एंड ग्रुप तृतीय रहा। एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, रतिका शर्मा द्वितीय आैर वर्षा सिंह तृतीय स्थान पर रही।
तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. दुष्यंत त्रिपाठी, सोनू माथुर आैर नेहा शर्मा बतौर निर्णायक शामिल हुए। मंच संचालन डॉ. मंजुश्री गुप्ता, डॉ. लीलू व्यास आैर डॉ. विमलेश शर्मा ने किया। छात्रसंघ अध्यक्षा श्वेता आर्य ने छात्राओं, कॉलेज स्टाफ का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा।