फ्रेंच में बढ़ रही है बच्चों की रुचि
फ्रांसएंबेसी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की गई डेल्फ परीक्षा के अजमेर के बीटी शिक्षण संस्थान के कई बच्चों ने हिस्सा लिया। बीटी की स्पेशलियेटी एजूकेशन इन्काॅर्पोरेषन इकाई के डायरेक्टर विशाल गोयल ने बताया कि शहर के विद्यार्थियों में विदेशी भाषा सीखने की ललक का परिणाम है कि यहां के बच्चे डेल्फ परीक्षा में शामिल हुए। इसमें संस्थान के दक्ष और कुशल मार्गदर्शन के साथ अभिभावकों का सहयोग रहा है। उल्लेखनीय है कि गत एक वर्ष में शहर के 46 विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफलता अर्जित कर चुके हैं। गत वर्ष संस्थान का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा था। फ्रेंच सरकार की ओर से आयोजित डेल्फ परीक्षा एक ग्लोबल एग्जाम है, जिसे 140 देश मान्यता देते हैं। भारत में इसे फ्रेंच एंबेसी आयोजित कराती है।