क्विज में अजमेर का दबदबा
अजमेर| इंस्टीट्यूटऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से आगरा में रीजनल स्तर पर सीए विद्यार्थियों के लिए एलोक्यूशन क्विज आयोजित की गई। अजमेर ब्रांच ने प्रतियोगिता में पहला तथा इंदौर ब्रांच ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रांच सुपरवाइजर मुकेश जैन ने बताया कि अजमेर ब्रांच की ओर से श्रीनाथ गोयल तथा दीपाली गोयल ने प्रतिनिधित्व किया। अजमेर ब्रांच के चेयरमैन सीए अजीत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।