पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजरत ताजुद्दीन बाबा का उर्स 18 से

हजरत ताजुद्दीन बाबा का उर्स 18 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अल्हाजहजरत ताजुद्दीन बाबा का दो श्दिवसीय उर्स 18 दिसंबर से शुरू होगा। गंज स्थित गरीब नवाज के चिल्ले पर मनाए जाने वाले उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद शरीक होंगे। सज्जादानशीन पीरजादा अल्हाज उमरदीन चिश्ती के मुताबिक 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश की जाएगी। इसके बाद अकीदतमंद दरगाह से जुलूस के रूप में चादर लेकर चिल्ले के लिए रवाना होंगे। विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस शाम 5 बजे गरीब नवाज स्थित चिल्ले पर पहुंचेगा और ताजुद्दीन बाबा की मजार पर चादर पेश की जाएगी। मगरिब की नमाज के बाद लंगर आम होगा।