- Hindi News
- तोपदड़ा शिक्षा परिसर का होगा विकास, खेल स्टेडियम भी बनेगा
तोपदड़ा शिक्षा परिसर का होगा विकास, खेल स्टेडियम भी बनेगा
अजमेर| तोपदड़ास्थित शिक्षा परिसर का अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा संकुल के नाम से विकास किया जाएगा। इसके लिए सरकार को करीब सवा दस कराेड़ का प्रस्ताव भिजवाया गया है। इस राशि में भवन मरम्मत के अलावा कई कार्यालयों का निर्माण भी शामिल है। अतिक्रमण मुक्त करवाने के बाद धोबीघाट से मैन रोड तक सड़क का निर्माण हो जाने से अब परिसर में खेल स्टेडियम का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए करीब 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सीनियर सैकंडरी स्कूल तोपदड़ा के खेल मैदान में 20 वर्षों से अतिक्रमण था।
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के पूर्व आयुक्त हनुमान सिंह भाटी के प्रयासों से अतिक्रमण हटाए गए। भाटी ने केवल सरकारी कार्यालयों की मदद से खेल मैदान को साफ करवाया बल्कि मैदान में खुले मकान के दरवाजों गाय के बाड़ों को भी हटवाया। मैदान के बीच में से निकल रहे रास्ते को भी पहले जनता के विरोध के चलते बंद नहीं किया जा सका। लेकिन अब धोबी घाट से लेकर मैन रोड तक सड़क का निर्माण हो जाने से अब इस रास्ते काे बंद करने स्टेडियम बनाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
स्टेडियम पर खर्च होंगे 6 करोड़
स्टेडियम पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि तोपदड़ा परिसर में ही डीईओ (मा.द्वितीय), डीईओ द्वितीय, संस्कृत शिक्षा कार्यालय, एसएसए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय समेत अन्य कार्यालय एवं केंटीन पार्किंग बनेगी। इस पर दस करोड़ खर्च होंगे। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल भी परिसर का विकास करवाने में जुटी हंै। सरकार की मंजूरी मिलने पर इस परिसर का कायाकल्प हो जाएगा।