पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर और तालुका विधिक सेवा समिति पुष्कर की ओर से कस्बे समेत आसपास के गांवों में रविवार को सचल विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए। समिति के सचिव सुनिल दग्दी ने बताया कि पुष्कर न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीत कुड़ी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान तिलोरा, बांसेली, देवनगर, खोरी, कड़ैल आदि गांवों में लोगों को विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन में लगे प्रोजेक्टर एवं पेम्फलेट के जरिए कानूनी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पैरालीगल वॉलंटियर बिरजू सिंह रावत भी मौजूद थे।