पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकाबू ट्रेलर मोपेड से भिड़ा 2 पुलिसकर्मी सहित 5 घायल

बेकाबू ट्रेलर मोपेड से भिड़ा 2 पुलिसकर्मी सहित 5 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| गुलाबपुरा/अजमेर

गुलाबपुराके 29 मिल चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार से बेकाबू हुआ ट्रेलर मोपेड को टक्कर मारने के बाद नाकाबंदी के बैरियर से जा भिड़ा। हादसे में 29-मिल चौकी प्रभारी कांस्टेबल सहित पांच लोग चोटग्रस्त हुए। कांस्टेबल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को विजय नगर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब पौने चार बजे यह ट्रेलर 29 मिल चौकी के नजदीक पहुंचा, जहां उसने सड़क क्रॉस कर रही मोपेड सवार भीमलत निवासी मैना प|ी मिश्रीलाल जाट, उसके छह साल के बेटे महेंद्र दांतड़ा निवासी हेमलता प|ी प्रभू जाट को टक्कर मार दी। ये तीनों उछलकर सड़क किनारे जा गिरे, जबकि मोपेड ट्रेलर के नीचे आकर पिचक गई। भिड़ंत के बाद बेकाबू हुए ट्रेलर ने चौकी के पास लगे नाकाबंदी के बैरियर को टक्कर मार दी। बैरियर उछलकर चौकी के बाहर खड़े चौकी प्रभारी नंदराम सिपाही बृजलाल को जा लगा। इससे वे दोनों भी घायल हो गए। चालक, ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे से 29 मिल चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालत गंभीर होने से सिपाही बृजलाल को जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया। जबकि दीवान नंदराम को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मैना, महेंद्र हेमलता को विजय नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गुलाबपुरा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पूछीकुशलक्षेम

हादसेमें घायल कांस्टेबल ब्रजलाल को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस वर्मा, डीएसपी नेम सिंह चौहान, कोतवाली थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित कांस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी। चिकित्सकों ने ब्रजलाल की हालत चिंताजनक बताई है।