पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 48 घंटे बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग

48 घंटे बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरावगीमोहल्ला स्थित करीब 167 साल प्राचीन जैन मंदिर श्री महापूत जिनालय में चोरी की वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं जुटा सकी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात मूर्ति तस्करों के इशारे पर होने के संकेत मिले हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। जिलेभर में विगत वर्षों में हुई जैन मंदिर में चोरी की ज्यादातर वारदातें अनसुलझी हैं, इससे समाज बंधुओं में रोष व्याप्त है। जैन समाज ने आईजी अमृत कलश आैर एसपी महेंद्र सिंह चौधरी से मूर्तियां बरामद करने की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पहले नंबर वेदी पर रखी अष्टधातु की चार मूर्तियां साफ कर दी थी। प्रारंभिक जांच में चोरों के तार मूर्ति तस्करों से जुड़े होना सामने आया है। पुलिस ने आसपास की होटलों, गेस्ट हाउस आैर मुसाफिरखानों में बाहर से आकर ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। वारदात के समय क्षेत्र में किन-किन मोबाइल नंबरों से बातचीत हुई आैर कहां बातचीत की गई, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

निशानेपर हैं जैन मंदिर

जैनसमाज के प्रवक्ता संदीप बोहरा ने बताया कि पूर्व में लगातार जैन मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया था। गोधा गुवाड़ी स्थित मंदिर से बेशकीमती त्रिकाल चौबीस जैन मूर्ति चोरी हुई थी, जिसका सुराग तक नहीं लगा। इसके अलावा वैशाली नगर, पालबीसला, केसरगंज, नारेली सहित जिलेभर में कई जैन मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है। इन वारदातों में से ज्यादातर अनसुलझी हैं। मूर्ति की बरामदगी तो दूर पुलिस वारदात करने वाले शातिरों का सुराग तक नहीं जुटा पा रही है। जैन मंदिर में हो रही चोरियों से समाज में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

बढ़ाएंगश्त अौर सुरक्षा

पूर्वविधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने भी एसपी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि सरावगी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर में हुई मूर्ति चोरी से जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व भी चोरियां हुई हैं, जिनका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। शहर में चोरी की वारदात आए दिन हो रही हैं, जिससे आम आदमी में खौफ है। चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं भी आए दिन हो रही हैं। ऐसे में पुलिस इंतजाम बढ़ाया जाए। बाहेती ने पुलिस गश्त और जैन मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।