पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से निगम के जमादार की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से निगम के जमादार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। क्रिश्चियन गंज इलाका स्थित रीजनल कॉलेज रोड पर रविवार को तेज रफ्तार से बेकाबू हुई बाइक ने सड़क किनारे सफाई व्यवस्था संभाल रहे नगर निगम के जमादार को टक्कर मार दी। हादसे में जमादार गंभीर रूप से घायल हो गया। जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई शंकर सिंह के अनुसार मदार टेकरी निवासी मोहम्मद इलियास रीजनल कॉलेज रोड पर सफाई व्यवस्था में जुटा था। नागौर नंबर की बाइक पुष्कर की आेर से तेज रफ्तार से आकर इलियास से टकरा गई। हादसे में उसको गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को धर दबोचा आैर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मेयर कमल बाकोलिया, सीईआे सीआर मीणा, स्थानीय पार्षद सुनील कोठारी आैर ज्ञान सारस्वत भी मौके पर पहुंच गए। इधर, लहूलुहान इलियास को लोगों की सहायता से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, साथ में आरोपी को भी पकड़कर लोग अस्पताल ले आए। मौका पाकर आरोपी अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। इलाज के दौरान इलियास की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
तैयारियों में थी ड्यूटी, हादसे का शिकार
जमादार इलियास सीएम विजिट की तैयारियों के दौरान की जा रही सफाई व्यवस्था में जुटा था। रीजनल कॉलेज रोड पर साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान वह बेकाबू बाइक की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया। इलियास की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोगों ने गमजदा परिवार को ढांढस बंधाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में इलियास की मौत हुई है। सरकार की आेर मृतक के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।