पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाएं पुरस्कृत

प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाएं पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकड़वालीरोड स्थित लॉरेंस एंड मेयो पब्लिक स्कूल का 25वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी एवं विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह थे। कार्यक्रम में पहले दिव्या राठौड़ तथा माधवराव सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया उनके सम्मान में \\\"स्वागतम\\\' की प्रस्तुति दी। प्राचार्य भानुप्रताप पंत ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने \\\"टार्जन टाॅय बाॅक्स\\\' की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी विशिष्ट अतिथि पुष्पेद्र सिंह ने शाला के सीनियर बच्चों को पारितोषिक देकर उनके प्रोत्साहन को बढ़ाया तथा उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में \\\"क्लीनलीनेस इज नेक्टस टू गोडलीनेस\\\' की थीम पर कल्चरल शो का मंचन किया।

विशेष पचवरिया ने गिटार पर \\\"पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा\\\' की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर प्रस्तुत किया। विद्यालय के बैंड ने मनमोहक धुन प्रस्तुत की। विद्यालय की निदेशिका ने सभी को रजत जयंती की बधाइयां दी।

लॉरेंस एंड मेयाे स्कूल में प्रतिभाओं को पुरस्कृत करते अतिथि।