पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में इसी महीने जारी होंगे बकाया बिजली कनेक्शन : पुष्पेंद्र सिंह

प्रदेश में इसी महीने जारी होंगे बकाया बिजली कनेक्शन : पुष्पेंद्र सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जामंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वे अजमेर के सेंट एंसलम्स स्कूल में कक्षा 11 और 12 में पढ़े थे। इन दो साल वे अजमेर में ही रहे। इसलिए अजमेर से उनका पहले से ही लगाव और जुड़ाव रहा है। समीक्षा बैठकों में अजमेर की बिजली व्यवस्थाओं को उन्होंने संतोषजनक बताया।

देवनानीने की बिजली व्यवस्था पर चर्चा

शिक्षाराज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह से अजमेर जिले में चल रहे बिजली कार्य एवं याेजनाओं के बारे में चर्चा की। साथ ही इंजीनियरों से कार्यों का फीडबैक भी लिया। ऊर्जा राज्य मंत्री सिंह का डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर बीएस र|ू, एसई वीएस भाटी और एक्सईएन मुकेश ठाकुर ने अभिनंदन किया।

ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह।

भास्कर न्यूज | अजमेर

ऊर्जाराज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में इसी महीने बकाया कृषि कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। सरकार की मंशा आमजन से जुड़कर उनके कार्य करने की है। अफसर और कर्मचारी लगन के साथ काम करें और अनावश्यक विभागीय औपचारिकताओं को हटाते हुए विभिन्न कार्यों में सरलीकरण लाएं। सिंह रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने अजमेर आए थे। इसी दौरान उन्होंने भास्कर से विशेष बातचीत की।

ऊर्जाविभाग की जिम्मेदारी मिली है आपको, कैसी है?

ऊर्जाविभाग की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है। जो वादे सरकार ने किए हैं, उन्हें निभाया जा रहा है। शहरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उद्योगों एवं कृषि कनेक्शनों को भी तय समय के मुताबिक बिजली दी जा रही है।

पंचायतीराजचुनाव नजदीक हैं, कृषि कनेक्शन देने के लिए बिजली कंपनियों के पास सामान तक नहीं है?

नहीं,ऐसा नहीं है। मार्च 2014 तक हमने करीब 22 हजार कृषि कनेक्शनों के डिमांड नोट जारी किए थे। 17 हजार से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं। बाकी इसी महीने दिए जाएंगे।

प्रदेशके चार शहरों में पीपीपी मोड पर बिजली व्यवस्था सफल हो पाएगी। अन्य प्रदेशों में पीपीपी मोड पर यह असफल हो रही है?

देखिए,अभी सर्वे चल रहा है। इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल होगा। हां, कर्मचारियों का अहित नहीं होगा।

आईटीसिस्टम लागू होने के बाद भी आमजन के काम नहीं होते?

सरकारकी मंशा आम आदमी को हर सुविधा पहुंचाने की है। मैं मानता हूं कनेक्शन जारी होने, नाम परिवर्तन करने समेत अन्य कार्यों में सरलीकरण होना