अजमेर। स्वाइन फ्लू के भय से साधारण जुकाम, बुखार के लोग भी जांच कराने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा नहीं करें और जांच कराने से पहले डॉक्टर को दिखाएं। घबराएं नहीं। श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित बंसल ने बताया कि स्वाइन फ्लू तीन कैटेगरी में है और इनके अलग-अलग लक्षण हैं। बी-1 व बी-2 में टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं है।
ए कैटेगरी
} हल्का बुखार, खांसी, गले में हल्का दर्द।
}दवा और स्वाइन फ्लू के टेस्ट की जरूरत नहीं।
}घर के बाहर नहीं निकलें और एहतियात के तौर पर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
न टेमी फ्लू दवा की जरूरत, न टेस्ट की
बी कैटेगरी
दवा डॉक्टर्स की सलाह से, टेस्ट की जरूरत नहीं
बी-1 में तेज बुखार, गले में तेज दर्द और खराश। इसमें टेमी फ्लू दवा ले सकते हैं।
बी-2 कैटेगरी में भी तेज बुखार, गले में तेज दर्द होता है। यह गर्भवती महिलाओं, लंग्स, हार्ट, कैंसर, लीवर, किडनी पेंशेंट के लिए है। इसमें मरीजों को दवा के साथ डॉक्टर की सलाह से विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत है।
सी कैटेगरी
दवा व टेस्ट जरूरी, भर्ती भी हों
तेज बुखार, सांस में परेशानी, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव, नाखून नीले, थूक में खून। इन लक्षणों के आने पर तुरंत टेस्ट कराएं। डॉक्टर की सलाह से तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।