- Hindi News
- अजमेर में शाम को हल्की बारिश, सर्द हवा से ठंड बढ़ी
अजमेर में शाम को हल्की बारिश, सर्द हवा से ठंड बढ़ी
शहर में रविवार शाम मौसम बदलने के साथ ही बादल छा गए। शाम करीब 4 बजे बूंदाबांदी ने ठंडक बढ़ा दी।
अजमेर| सर्दीके गिरते-बढ़ते तेवर के बीच रविवार शाम हुई हल्की बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। दोपहर में धूप खिली रही। सूर्यास्त के बाद मौसम में ठंड बढ़ गई। शाम 4 बजे बादल छाए और हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ देर के लिए धूप के साथ हल्की बारिश होती रही। इसी के साथ मौसम में सर्द हवाओं की शुुरुआत भी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 70 तथा शाम की आर्द्रता 43 प्रतिशत रही।
न्यूनतमबढ़ा और अधिकतम तापमान घटा
रविवारको न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था जो कि 1.2 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री था जो कि 0.7 डिग्री गिरकर 24.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।
पुष्करमें बूंदाबांदी : पुष्कर.कस्बे में रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप खिल रही थी। इसके बाद अचानक मौसम पलट गया और बादल छा गए। कुछ देर बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हुई।