पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान से 1.50 लाख की चोरी

सूने मकान से 1.50 लाख की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरगाहइलाका स्थित संपर्क सड़क पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए का माल चुरा लिया। मकान मालिक परिवार सहित विवाह समारोह में गया हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर उसे वारदात के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित की रिपोर्ट पर दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दरगाह संपर्क सड़क निवासी खुशमुद्दीन के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर मैन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, 3000 रुपए की नकदी सहित करीब 1.50 लाख रुपए का सामान साफ कर गए। मकान का ताला टूटा देख पड़ोसी ने वारदात की सूचना खुशमुद्दीन को दी। वह घर पहुंचा तो भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी जेवर चुरा लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।