पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों ने पेश किए नातिया कलाम

लड़कियों ने पेश किए नातिया कलाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर |तहजीब उर्दूअकादमी अजमेर की ओर से रविवार को तहजीब टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विविध आयोजन हुए। 30 लड़कियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चंद्रवरदाई स्टेडियम के पास किशनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ग की लड़कियों ने दीनी तालीम से संबंधित परीक्षा दी और पैगंबर मुहम्मद की शान में नातिया कलाम पेश किए। अकादमी की अध्यक्ष शगुफ्ता अली ने बताया कि अकादमी की ओर से नैतिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आधे घंटे का परीक्षा पेपर दिया गया था। इसमें इस्लाम धर्म और जीवन के नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्न दिए गए थे। गांव में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हुआ। इसके पीछे मंशा यही है कि गरीब मध्यम वर्ग के मुस्लिम परिवारों की लड़कियों का शिक्षा की तरफ रुझान पैदा हो। इस कार्यक्रम में रुखसाना बानो प्रथम, यासमीन निगार द्वितीय और निकहत बानो को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों प्रमाण पत्र भी दिए गए।