पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट हाउस निर्माण पर तेलंगाना सरकार खर्च करेगी 5 करोड़ रुपए

गेस्ट हाउस निर्माण पर तेलंगाना सरकार खर्च करेगी 5 करोड़ रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलंगानाराज्य के जायरीन के लिए अजमेर में बनने वाले गेस्ट हाउस पर तेलंगाना राज्य सरकार 5 करोड़ रुपए व्यय करेगी। इसके लिए तेलंगाना सरकार ने राज्य सरकार से एक एकड़ भूमि मांगी है। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली इस संबंध में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिल कर चर्चा करेंगे। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने रविवार को दरगाह जियारत के बाद पत्रकारों को दी।

मोहम्मद महमूद अली ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद तेलंगाना हासिल हो चुका है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव सभी समुदायों को साथ लेकर चल रहे हैं। तेलंगाना से बड़ी संख्या में लोग सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत को आते हैं। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने इसे देखते हुए अजमेर में एक अलग गेस्ट हाउस तेलंगाना के जायरीन के लिए बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राजस्थान सरकार से एक एकड़ भूमि की मांग की गई है। अजमेर में बनने वाले गेस्ट हाउस पर तेलंगाना सरकार 5 करोड़ रुपए व्यय करेगी। आवश्यकता हुई तो और राशि भी व्यय की जा सकती है। वे सीएम चंद्रशेखर राव का पत्र लेकर आए हैं और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने का समय मांगा है। संभवतया सोमवार को वे सीएम राजे से मिल सकेंगे और इस प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।

नाजिम से भी करेंगे चर्चा : उपमुख्यमंत्रीमोहम्मद महमूद अली ने दरगाह कमेटी के प्रतिनिधिमंडल से भी इस संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि कायड़ विश्राम स्थली में भूमि उपलब्ध है और वहां का निरीक्षण किया जा सकता है। इस संबंध में नाजिम अशफाक हुसैन से भी चर्चा की जा सकती है। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के 5 फरवरी के अंक में तेलंगाना राज्य के जायरीन के लिए बनेगा गेस्ट हाउस शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर सबसे पहले जानकारी दी गई थी।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की।