आरजी एकेडमी पर फाउंडेशन कोर्स शुरू
आरजी एकेडमी पर फाउंडेशन कोर्स शुरू
अजमेर | आरजीएकेडमी पर कक्षा 8 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। एकेडमी के निदेशक गिरीश जैन र|ेश दयाल ने बताया कि जूनियर लेवल पर साइंस और मैथ्स के बेसिक का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कोर्स में इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। एकेडमी पर कक्षा 11 12 के साथ आईआईटी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 15 फरवरी को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित की जाएगा।
दासवानीक्लासेज में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन
अजमेर | दासवानीक्लासेज अजमेर द्वारा रविवार को उड़ान के तहत स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता को पुरस्कार अन्य को विभिन्न क्लासेज में प्रवेश के लिए 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। दासवानी क्लासेज सावित्री स्कूल में दो केन्द्रों पर यह परीक्षा दो चरणों में होगी। दूसरे चरण की परीक्षा 15 फरवरी रविवार को आयोजित की जाएगी, जो कि अजमेर, थांवला, नसीराबाद, ब्यावर, किशनगढ़, मेड़ता ,पीसांगन के केंद्रों पर होगी। जो विद्यार्थी प्रथम चरण में भाग ले पाए हों, वे 15 फरवरी को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन दासवानी क्लासेज में करवा सकते हैं। दासवानी क्लासेज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप दुबे ने बताया कि मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप एवं प्रथम विजेता को होंडा शाइन बाइक, द्वितीय को होंडा एक्टिवा, तृतीय को पीसी टेबलेट तथा अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।