पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालानंद दरबार में 3 दिवसीय आयोजन 12 से

ग्वालानंद दरबार में 3 दिवसीय आयोजन 12 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमप्रकाश मंडल के संत स्वामी ग्वालानंद दरबार के खारी कुई स्थित दरबार में संत स्वामी ईश्वरानंद का 23वां वार्षिकोत्सव 12 से 14 फरवरी तक वर्तमान गद्दीनशीन संत स्वामी चेतन कृष्ण महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। रविवार को प्रेस वार्ता में आश्रम के उपाध्यक्ष अशोक झामनानी और प्रवक्ता रमेश लालवानी ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश यात्रा एवं संकीर्तन फेरी ग्वालानंद मार्ग से शुरू होकर खारी कुई, डिग्गी बाजार, डिग्गी चैक, प्लाजा, गिदवानी बाजार, न्यू मैजेस्टिक, कवंडसपुरा, मदारगेट चौकी, पुरानी मंडी, श्रीटॉकीज, अहाता मोहल्ला, खारी कुई होकर आश्रम पहुंचेगी। जहां संत स्वामी ग्वालानंद ग्रंथ साहिब का एवं गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ प्रारंभ होगा एवं शिवरुद्र हवन यज्ञ होगा। शाम 5 बजे से सत्संग प्रवचन होंगे।

13 फरवरी सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा तथा शाम को सत्संग प्रवचन, रात को माता की चौकी एवं भजनों का कार्यक्रम होगा। 14 फरवरी सुबह 10 बजे से संत समागम, शाम 5 बजे से झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी एवं भक्ति कार्यक्रम और छेज का कार्यक्रम होगा। रात्रि में पल्लव के साथ वार्षिकोत्सव का समापन होगा।

रविवार को संत स्वामी ग्वालानंद तिथि पत्रिका का विमोचन आश्रम के संत स्वामी चेतन कृष्ण द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरती संग्रह का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर अशोक झामनानी, रमेश लालवानी, विष्णु जुमानी तथा अन्य उपस्थित थे।

स्वामी ग्वालानंद दरबार में तिथि पत्रिका का विमोचन करते संत पदाधिकारी।