- Hindi News
- ऑल इंडिया टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान विजेता
ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान विजेता
अजमेर | ऑलइंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम विजेता रही। रविवार को राजस्थान आैर कश्मीर की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ, जिसमें राजस्थान विजयी रहा। कश्मीर को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया। आयोजन सचिव शराफत खान ने बताया कि कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आेवरों में 137 रनों बनाए। मुद्दसर ने 61 रनों का योगदान दिया। जबकि खालिद ने 30 रन जोड़े। राजस्थान की आेेेेर से तरुण, शाकिर आैर मोहित ने क्रमश: 2-2-2 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने उतरी राजस्थान की टीम की आेर से शाकिर आैर जोहेब ने आतिशी बल्लेबाजी कर 82 रन जोड़े। शाकिर ने 13 गेंदों पर 40 रन आैर जोहेब ने 20 गेंदों पर 42 रन जोड़े। इसकी बदौलत राजस्थान की जीत हुई। इससे पहले संपन्न हुए सेमीफाइनल मैचों में राजस्थान ने जम्मू को 7 विकेट से हराया। जबकि कश्मीर ने हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कश्मीर के मुद्देसर को चुना गया। समापन समारोह की अध्यक्षता रावत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह रावत रसूलपुरा सरपंच सलीमुद्दीन ने की। समारोह में युवा कांग्रेस नेता युनूस खां, शेरू आैर पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।