बाइक भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
पीसांगनरोड स्थित ग्राम सरसड़ी के समीप रविवार दोपहर दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सरसड़ी निवासी छोटू (50) पुत्र हाथीराम बाइक पर सवार होकर गोला रोड पर जा रहा था। इसी दौरान गांव पहुंचने से पहले ही मोड़ पर अचानक सामने से तेजगति से रही बाइक उससे टकरा गई। दोनों बाइक के बीच भिड़ंत इतनी तेज हुई कि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही सामने वाली बाइक पर सवार देवा (15) पुत्र चंद्रा गुर्जर, बाबू (15) पुत्र मंगाराम, सुवा (40) प|ी चंद्रा और कमला (30) प|ी बीरम भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल छोटू ने दम तोड़ दिया। बाबू को उच्च उपचार के लिए अजमेर रैफर कर दिया गया।