पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार

एक साल बाद भी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली जूनियर अकाउंटेंट तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा का इंतजार करते हुए अभ्यर्थियों को गुरुवार को एक साल पूरा हो जाएगा। आयोग ने अब तक इस परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। आयाेग द्वारा 18 सितंबर 2013 को इस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। प्रदेश के सैकडों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। कई बार आयोग प्रबंधन से परीक्षा की तिथि घोषित करने का आग्रह भी अभ्यर्थी कर चुके हैं।

संशोधनके साथ नोटिफिकेशन जारी होगा! : आयोगसूत्रों का कहना है कि इस भर्ती परीक्षा में राज्य सरकार ने शैक्षणिक योग्यता समेत कुछ संशोधन किए हैं। संभवतया पदों में भी वृद्धि की गई है। इसे वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी होना है। इस नोटिफिकेशन के बाद ही आयोग इस संबंध में अगली कार्रवाई करेगा। आयोग सूत्रों के अनुसार अभी कोई मार्गदर्शन नहीं मिला है।