अजमेर | प्रसिद्धभजन गायक विनोद अग्रवाल 19 सितंबर को रात 8 बजे से भागचंद की कोठी में होने वाली भजन संध्या रस महोत्सव-द्वितीय में अपनी प्रस्तुति देंगे। संयोजक शशिकांत शर्मा ने बताया कि अग्रवाल के साथ दिल्ली की निकुंज कामरा तथा जगादरी के बलदेव कृष्ण सहगल भी भजन पेश करेंगे।